एकल-विधवा नारियों को आवास निर्माण को देंगे 3 लाख रूपये की मदद: कंवर

 एकल-विधवा नारियों को आवास निर्माण को देंगे 3 लाख रूपये की मदद: कंवर

सीएम के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित


   धीरा में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित

 पालमपुर

 कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है सरकार ने पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाएं भी चालू कर दी हैं जिसमें एकल नारी, विधवा,और बेसहारा महिलाओं के लिए घर बनाने के के लिए तीन लाख रूपये की आर्थिक मदद का प्रावधान कर दिया है ताकि महिलाओं को जीवन बेहतर हो सके। रविवार को धीरा के बलोटी ग्राउंड में श्रमिकों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।

   उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बेहद आम परिवार से आते हैं, इसलिए वे आम आदमी के दुख-तकलीफ और वेदनाओं को भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशील हृदय के कारण ही प्रदेश सरकार का इस समय पूरा फोकस आम परिवारों के उत्थान की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां प्रदेश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों तथा कामगारों के कल्याण के लिए 13 विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं इससे प्रदेश के लाखों मजदूर लाभांवित हो रहे हैं बोर्ड की स्कीमों में शादी सहायता, छात्रवृत्ति , मृत्यु मुआवजा, चिकित्सा सहायता, प्रसूति लाभ, प्रस्तुति अवकाश, मंदबुद्धि बच्चों के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन, के अतिरिक्त ओर भी कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है और पात्र श्रमिक लाभ उठा रहे हैं । इस अवसर पर राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष श्री संजय चैहान ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड सही अर्थों में समाज के अंतिम पायदान में खड़े लोगों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित अन्य निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों तथा कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर बोर्ड के डायरेक्टर रविंद्र सिंह रवि ने भी कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी तथा बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इससे पहले जिला श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया तथा ई-केवाईसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर लाभार्थियों को इंडेक्सन चूल्हे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कामगार संघ के राज्य अध्यक्ष श्री अमन चैधरी, जिला अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह राणा ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चैधरी, त्रिलोक चंद विनोद कुमार अशोक कुमार महेंद्र सिंह श्रीमती कृष्णा देवी विनोद चैधरी संजय चैधरी राकेश शर्मा तृप्ता देवी श्रीमती रीता देवी दीपक कुमार पृथ्वी चंद यूनियन के पदाधिकारी एवं देहरा पंचायत की प्रधान श्रीमती कविता धरवाल भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं