किसानों ने देखा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण

 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण


नाहन 

कृषि उप निदेशक नाहन राज कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई। इसी उपलक्ष्य पर कृषि विभाग, आत्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा धौला कुआं में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के लगभग 135 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों को बिहार के भागलपुर में संपन्न हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण दिखाया गया था इस अवसर पर किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाने के अलावा कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

इस समारोह में प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं डाॅ पंकज मित्तल, परियोजना निदेशक आत्मा डाॅ. साहब सिंह, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संगीता अत्री, जिला कृषि अधिकारी डॉ. शिवांगी धीमान तथा कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी