उप मुख्यमंत्री जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर, 25 को राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

 उप मुख्यमंत्री जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर, 25 को राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल


ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जी 25 फरवरी को सुबह 11.30 बजे राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री जी 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा। 27 फरवरी को उप मुख्यमंत्री जी डेरा बाबा गरीब दास, बाबा नन्दू राम जी के वार्षिक संत सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में ग्रामीण विकास योजनाओं के विभिन्न मदों के तहत निर्मित जल निकायों/अमृत सरोवर के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी