"मन की बात" केवल भाजपा ही नहीं सभी भारतवासियों को सुननी चाहिए: प्रवीन कुमार

"मन की बात" केवल भाजपा ही नहीं सभी भारतवासियों को सुननी चाहिए: प्रवीन कुमार

पालमपुर समाचार

पलामपुर :-   प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम केवल भाजपा वालों को ही नहीं बल्कि हर भारत वासी को सुननी चाहिए। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं अपितु यह कोई युग पुरुष हैं। ऐसा प्रधानमंत्री न भुतो न भविष्यति। जिनकी लोकप्रियता के नाम का तमाम भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डंका बज रहा है। यह विचार आज प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के उपरांत पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मतदान केन्द्र चिम्वलहार में व्यक्त किये। 

पूर्व विधायक ने कहा जहां आधे घण्टे की प्रधानमंत्री मन की बात उनके विकसित भारत के संकल्प के साथ साथ श्रोताओं का ध्यान कई विषयों  की ओर आकर्षित करती है बहीं एक अनुमान के मुताबिक ढाई करोड भारत वासी जो कि मोटापे से ग्रस्त है। उनके स्वास्थ्य के प्रति यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में किस तरह गम्भीर चिन्ता जताई है। 

इस मोके पर मन की बात के दौरान ही प्रधानमंत्री महोदय ने कुछ एक भुक्तभोगियो के उदाहरण सांझा करते हुए इस बीमारी से निपटने के प्रत्यक्षदर्शी के तोर पर  कुछ अनुभव भी सांझा किये । इस सुअवसर पर प्रधानमंत्री ने मोटापा झेल रहे परिवारों से महिने के  राशन बजट में 10 प्रतिशत तेल कम करने इत्यादि टिप्स दिये । प्रधानमंत्री ने मार्च महिने में शुरू होने वाली स्कूली परीक्षाओं में सभी छात्र , छात्राओं अर्थात परीक्षार्थीयों को शुभकामनाएं देते हुए विना मानसिक तनाव से परीक्षा देने का मूल भी मन्त्र दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी