पांगी में हिमस्खलन: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

पांगी में हिमस्खलन: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

चंबा समाचार

(चंबा:-  जितेन्द्र खन्ना)  हिमस्खलन की वजह से कुकडोलू गांव में एक मकान की छत टूट गई, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए उन्हें एक अन्य घर में आश्रय दिया।

 चंबा जिले के पांगी उपमंडल में भारी बर्फबारी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत कुमार के कुकडोलू नाले में शुक्रवार सुबह अचानक हिमस्खलन (ग्लेशियर) आ गया, जिससे तीन लोग इसकी चपेट में आने वाले थे। हालांकि, दो लोग समय रहते खुद को बचाने में सफल रहे, लेकिन तीसरा व्यक्ति बर्फ के साथ 35 से 40 फीट नीचे नाले की ओर बह गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पैर में चोट आई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा जुकारू त्योहार के दौरान हुआ। यह त्योहार पांगी क्षेत्र में आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग इस त्योहार को मनाने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

पांगी में भारी बर्फबारी के कारण बिजली और सड़क सुविधाएं ठप हो गई हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्ज न होने के कारण संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

जैसे ही मौसम साफ होगा, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का सही आकलन करेगी। पांगी के आवासीय आयुक्त रमन घरसंघी ने बताया कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आवश्यक मदद पहुंचाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी