जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

 जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद-अरविंद सिंह चौहान


जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) द्वारा 3 से 7 मार्च तक जिला के विभिन्न स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इटेलिजेंस सर्विस लिमिटेड शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद भरे जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति चडीगढ़ व हिमाचल में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 03 मार्च उप रोजगार कार्यालय चुवाडी़, 4 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) , 5 मार्च को उप रोजगार कार्यालय तीस्सा, 6 मार्च को पंचायत घर भरमौर व 07 मार्च को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 52 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं।

उन्होंने बताया चयनित युवाओं को एक माह की प्रशिक्षण अवधि के उपरांत 15000 से 17000 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी