मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप : राहुल गांधी

 मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप : राहुल गांधी


राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के किसानों को सेब का सही दाम ना मिलने का कारण मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप है। अडानी हिमाचल में सेब के दाम से लेकर देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस सेक्टर तक को कंट्रोल कर रहे हैं। शायद नरेंद्र मोदी को परमात्मा ने कहा होगा कि आपको अडानी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को 9 हजार करोड़ नहीं दिया।


PM देश के मात्र 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में उनका 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है, लेकिन किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सेब के दाम, किसानों और मज़दूर की समस्याओं की चर्चा नहीं करता, बल्कि अडानी की शादी दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 22 लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं और बाक़ी का देश देखता रह जाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया और ग़लत जीएसटी लागू किया।


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर आजादी के लिए लड़े और लोगों के साथ मिलकर देश को संविधान दिया। अगर गहराई से देखा जाए तो संविधान की सोच हजारों वर्ष पुरानी है और ये भारत की बहुत पुरानी आवाज है। लेकिन बीजेपी के लोग इस संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। वे खुलकर कहते हैं कि अगर हमारी 400 पार हो गई तो इस संविधान को बदल देंगे, फाड़कर फेंक देंगे।


'नरेंद्र मोदी  अपने चमचों के इंटरव्यू में कहते हैं- मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, मुझे परमात्मा ने भेजा है। और उनके चमचे कहते हैं- वाह, वाह.. क्या कमाल की बात बोली है। मैं पूछना चाहता हूं- मोदी जी, आपको ऐसी फीलिंग सुबह आती है, शाम को आती है या फिर दिनभर आती है?'


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर हर गरीब महिला के खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी। सरकारी क्षेत्र में 30 लाख नौकरियाँ देंगे और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए करेंगे। इसके साथ ही ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी पक्की का अधिकार देंगे जिसके तहत सरकारी कंपनियों, संस्थानों में उन्हें रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं की आय दोगुनी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्री गिफ्ट नहीं है, बल्कि लोगों का अधिकार है, जिसे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिया जाएगा।


इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम सुक्खू की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश  में 40 साल तक मेहनत करने वाला एक आम कार्यकर्ता सीएम बना है। मैंने खुद सीएम सुक्खू  को कांग्रेस की विचारधारा के लिए लड़ते देखा है। कोई भी कार्यकर्ता आम नहीं खास होता है। हर व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई हुनर होता है। हमारे कार्यकर्ता दिनभर मेहनत करते हैं और हमारी विचारधारा को लोगों के बीच ले जाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित