शिमला लोकसभा के लिए 148 माइक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात

सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में माइक्रो ऑब्ज़र्वर एवं पोलिंग पार्टियों की रेंडमाइजेशन का आयोजन

शिमला लोकसभा के लिए 148 माइक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात


शिमला : गायत्री गर्ग 

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4-शिमला (अ.जा.) लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में माइक्रो ऑब्ज़र्वर की दूसरी एवं पोलिंग पार्टी की तीसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने की।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए तीन जिलों में 148 माइक्रो ऑब्ज़र्वर की तैनाती की गई है, जो मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर अपनी नज़र रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चुनाव क्षेत्र के लिए 105 माइक्रो ऑब्ज़र्वर को रिज़र्व रखा गया है ताकि आवश्यकता अनुसार उनकी तैनाती की जा सके।  

अनुपम कश्यप ने कहा कि 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत जिला शिमला में 34 माइक्रो ऑब्ज़र्वर की तैनाती की गई है तथा 9 माइक्रो ऑब्ज़र्वर को रिज़र्व रखा गया है वहीं जिला सोलन में 56 माइक्रो ऑब्ज़र्वर की तैनाती की गई है तथा 73 को रिज़र्व रखा गया है। इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर में 58 माइक्रो आॅब्ज़र्वर की तैनाती की गई है तथा 23 को रिज़र्व रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आज 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी की तीसरी रेंडमाइजेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला शिमला के 1026 पोलिंग बूथ, जिला सोलन के 592 पोलिंग बूथ तथा जिला सिरमौर के 566 पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टियों के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पोलिंग पार्टियों के अतिरिक्त सभी जिलों में 20 प्रतिशत मतदान कर्मियों को रिज़र्व रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन मतदान कर्मियों की सेवाएं ली जा सके।     

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) शिमला ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिमला पंकज गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सोलन संजीव कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित तीनों जिलों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश