टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग, चार बच्चों सहित 27 लोगों की हुई मौत

टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग, चार बच्चों सहित 27 लोगों की हुई मौत


गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली।

गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई।राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद 'गेम जोन' के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।

जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख सुभाष त्रिवेदी ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसआईटी,

किस विभाग ने क्या-क्या किया, इसकी पूरी गहन जांच करेगी। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, क्या-क्या गलतियां हुई हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्या उपाय जरूरी हैं? ऐसे तमाम सवालों पर मंथन कर जांच होगी।

शनिवार शाम राजकोट के टीआरपी 'गेम जोन' में भीषण आग लगने से 12 साल की कम आयु के चार बच्चों समेत कुल 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजकोट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधिका भराई ने कहा, 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शव पूरी तरह से जल चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल है। एसीपी विनायक पटेल ने बताया कि मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मस्ती करने पहुंचे थे।

गृह मंत्री सांघवी ने देर रात संवाददाताओं से कहा, एक व्यक्ति अभी भी लापता है। व्यक्ति की तलाश करना हमारी जिम्मेदारी है, यह हमारी पहली प्राथमिकता भी है। सरकार अधिकतम टीमें तैनात कर रही है। सभी अधिकारियों को तड़के 3 बजे ही कलेक्टर कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक के लिए बुलाया गया है। सभी विभागों के अधिकारी और गेम जोन निर्माण से जुड़े जवाबदेह लोगों को भी बैठक में बुलाया गया। एसआईटी को तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

राजकोट के पुलिस आयुक्त, राजू भार्गव ने बताया कि गुजरात पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य में बने ऐसे सभी गेम जोन की जांच का निर्देश दिया है। फायर सेफ्टी की अनदेखी करने वाले और बिना अनुमति के संचालित हो रहे ऐसे केंद्रों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित