मतदान के उपरांत कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. - उपायुक्त

मतदान के उपरांत कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. - उपायुक्त

राजनीतिक दल निगरानी के लिए एक जून सायं से नियुक्त कर सकेंगे प्रतिनिधि


ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान 50-अर्की, 53-सोलन (अ.जा.) व 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मतदान मशीनों (ई.वी.एम. व वी.वी.पैट.) को राजकीय महाविद्यालय सोलन में स्थापित स्ट्रांग रूम तथा 51-नालागढ़ व 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मशीनों को राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में स्थापित स्ट्रांग रूम में मतगणना तक रखा जाएगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उक्त स्ट्रांग रूमों के बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाए जाएंगे। सी.सी.टी.वी. कैमरे की लाईव फुटेज राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उन्हें आवंटित कमरे में उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी राजनीतिक दल इस प्रयोजनार्थ प्रथम जून, 2024 को सायं 06.00 बजे से अपने किसी प्रतिनिधि को 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कमरा नम्बर 14, द्विवतीय तल राजकीय महाविद्यालय सोलन, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कमरा नम्बर 18, तृतीय तल राजकीय महाविद्यालय सोलन, 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कमरा नम्बर 17, तृतीय तल राजकीय महाविद्यालय सोलन, 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बहुउद्देशीय हाल एवं पुस्तकालय, धरातल तल राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कमरा नम्बर 01, प्रशासनिक हाल धरातल तल, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में रखी गई पोल्ड ई.वी.एम. की निगरानी के लिए नियुक्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 50-अर्की, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अनुपयोगी व मतदान में प्रयुक्त नहीं की गई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. मशीनें स्कवैश कोर्ट, तहसील परिसर में स्थित ई.वी.एम. मशीनों के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। साथ ही संचालन के योग्य न पाई गई व मतदान में प्रयुक्त नहीं की गई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. मशीनें पुराने, उपायुक्त कार्यालय के पीछे स्थित पुराना रिकॉर्ड रूम में रखी जाएगी।   

उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अनुपयोगी व मतदान में प्रयुक्त नहीं की गई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. कमरा नम्बर 1 एम.सी. रैन बसैरा नालागढ़ और 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कमरा नम्बर 3 एम.सी. रैन बसैरा नालागढ़ में रखी जाएगी। साथ ही संचालन के योग्य न पाई गई व मतदान में प्रयुक्त नहीं की गई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. कमरा नम्बर 4, एम.सी. रैन बसैरा नालागढ़ में रखी जाएगी।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,