विधानसभा क्षेत्र भरमौर में चुनावी रिहर्सल आयोजित

 विधानसभा क्षेत्र भरमौर में चुनावी रिहर्सल आयोजित

एसडीम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने की अध्यक्षता

रिहर्सल में मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया मतदान


 ( भरमौर ) चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों का की दूसरी चुनावी रिहर्सल राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में आयोजित हुई।

इस दौरान लगभग 270 मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों में भाग लिया।

इस अवसर पर एसडीएम भरमौर व सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान केंद्रों से संबंधित विभिन्न आवश्यक प्रबंधों, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी माइक्रो ऑब्जर्वर , सैक्टर अधिकारी और मतदान अधिकारी व कर्मचारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें तथा इस पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मई को मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों को तथा 31 मई को महिला व दिव्यांग कर्मियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर करतार डोगरा और कृष्ण सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजकीय महाविद्यालय भरमौर के कमरा नंबर 101 में स्थापित फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से 53 अधिकारियों-कर्मचारियों ने मतदान 

भी किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला