माइक्रो आब्ज़र्वर के लिए दूसरे प्रशिक्षण का आयोजन

माइक्रो आब्ज़र्वर के लिए दूसरे प्रशिक्षण का आयोजन


( शिमला : गायत्री गर्ग )

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज यहां बचत भवन के सभागार में शिमला जिला के लिए तैनात किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए दूसरे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया और उन्हें जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों में तैनाती के आदेश भी प्रदान किए गए।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर का कार्य मतदान केन्द्र में हो रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की देखरेख करना रहेगा।

उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर पोलिंग पार्टी का हिस्सा न होते हुए, मतदान केन्द्र में हो रही सभी प्रकार की गतिविधियों की देखरेख करेंगे तथा मतदान के उपरांत वह अपनी रिपोर्ट संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रिजाइडिंग ऑफिसर द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की देखरेख भी करनी होगी ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जिला के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग भी की जाएगी। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान केन्द्र में कैमरा मशीन के ऊपर न लगा हो ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे।

अजीत भारद्वाज ने कहा कि मतदान के दिन सभी माइक्रो ऑब्जर्वर प्रातः 5 बजे अपने-अपने मतदान केन्द्र में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रातः 5.30 बजे माॅकपोल का आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि माॅकपोल के दौरान पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट वहां पर मौजूद नहीं है तो इस स्थिति में 15 मिनट तक उनका इंतजार करना होगा अन्यथा 15 मिनट के बाद माॅकपोल प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, नायब तहसीलदार निर्वाचन किशोर ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला