सामान्य पर्यवेक्षक ने की ऊना, रोपड़ व होशियारपुर के डीसी व एसपी से ऑनलाइन बैठक

 सामान्य पर्यवेक्षक ने की ऊना, रोपड़ व होशियारपुर के डीसी व एसपी से ऑनलाइन बैठक


ऊना  लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए शनिवार को चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पुुनिया ने ज़िला ऊना, पंजाब राज्य के ज़िला रोपड़ तथा होशियारपुर के डीसी और एसपी के साथ ऑनलाइन बैठक की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ज़िला की सीमाओं पर स्थित नाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदेहास्पद व असामान्य स्थिति व गतिविधि बारे आपसी समन्वय स्थापित कर तुरन्त सूचनाएं सांझी की जाएं ताकि अधीनस्थ ज़िला अधिकारी आवश्यक कार्रवाई कर सके।

पुनिया ने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सजग रहते हुए तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए अब एक सप्ताह का समय शेष है, ऐसे में राज्य की सीमाआंे पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। नाकों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से प्रत्येक आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दें। उन्होंने ज़िला अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक निरंतर एक-दूसरे से सम्पर्क में रहें ताकि किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि पर तुरन्त कार्रवाई की जा सके। औचक निरीक्षणों की संख्या मंे भी वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी दस्तावेज़ों के शराब, नकदी, बहुमूल्य धातुएं इत्यादि लेकर चलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला