चुनाव आयोग के नोडल अधिकारियों ने नगरोटा सूरियां व सुकनाड़ा के ग्रामीणों को मतदान के लिए किया प्रेरित

 चुनाव आयोग के नोडल अधिकारियों ने नगरोटा सूरियां व सुकनाड़ा के ग्रामीणों को मतदान के लिए किया प्रेरित

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया है लोकसभा मतदान का बहिष्कार


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा  /

पेयजल संकट को लेकर चुनाव का बहिष्कार का ऐलान करने वाले पंचायत नगरोटा सूरियां के वार्ड एक व सात तथा सुकनाड़ा के वार्ड एक का दौरा कर चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या के हल का आश्वासन देकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। वोट डालने के लिए प्रेरित करने आए जिला नोडल अधिकारी विश्वनाथ मनकोटिया, अंकुर महाजन व राजीव सिंह नगरोटा सूरियां के वार्ड सात व सुकनाड़ा के वार्ड एक के ग्रामीणों से कहा कि वोट डालना आपका मौलिक अधिकार है और इस अधिकार का उपयोग कर अपने पसंदीदा प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिये। चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी विश्वनाथ मनकोटिया ने बताया कि पेयजल समस्या का चुनाव आयोग के साथ कोई संबन्ध नहीं है और इस समस्या का हल सरकार अपने तरीके से हल करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मत का प्रयोग करने के लोगों को प्रेरित किया गया और दोनों वार्डों के ग्रामीणों ने मत का प्रयोग करने का आश्वासन दिया है। 

बता दें कि सुकनाड़ा के वार्ड एक में पिछले तीन सालों से पेयजल समस्या चल रही है और यहां के ग्रामीण बून्द बून्द पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यही हाल नगरोटा सूरियां के वार्ड सैट व पांच का है। मजबूरन इन्होंने ऐलान किया था कि यदि मतदान से पहले यदि उनकी पेयजल समस्या को हल नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी