मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा

 मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा


शिमला : गायत्री गर्ग /

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री आर डी कश्यप की अगुवाई में आज शिमला में चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व रिटायर्ड आईएएस जे सी शर्मा और पूर्व मेयर कुसुम सदरेट भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रचार में लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 55 लाख रुपये पकड़े गए है, जो कि निराधार, गलत और तथ्यों से परे है।

कर्ण नंदा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू राजनीतिक वातावरण को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव में अपनी हार का आभास हो रहा है। भाजपा का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यदि 55 लाख रुपये की सामग्री का आरोप सही है, तो मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह राशि किस होटल से प्राप्त हुई और किस सरकारी खाते में जमा की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति कर रही है और केवल वोट बटोरने की कोशिश में जुटी है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर ये आरोप सिद्ध नहीं होते हैं, तो भाजपा उग्र रुख अपनाएगी और कानूनी नोटिस जारी करेगी। 

भाजपा ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और कहा है कि अगर आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़