चलती बाइक से गिरी महिला,हुई दर्दनाक मौत

 चलती बाइक से गिरी महिला,हुई दर्दनाक मौत


शाहपुर (जनक पटियाल) 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत लपियाना के समीप बड़ा सड़क हादसा पेश आया है जिसमे एक महिला की दुःखद मौत हो गई है।मृतका की पहचान कांता देवी (55)पत्नी अशोक कुमार निवासी डिब्बर तहसील हारचक्कियां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताविक लपियाना में महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली और मनेई की ओर जा रहे थे कि लपियाना के आगे पुल पर बाइक पर बैठी महिला अचानक सड़क पर सिर के बल गिर गई। सड़क पर गिरने की बजह से उंसके सिर में गहरी चोट लग गई ओर काफी खून वह चुका था। बाइक चालक ने एक कार को रोका। जिसमे महिला को लपियाना अस्पताल ले जाया गया। लपियाना अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की ट्रेनिंग पर होने की बजह से कोई डॉक्टर मौजूद नही था । हालत को नाजुक देख अस्पातल में मौजूद कर्मचारियों ने घायल महिला शाहपुर अस्पताल भेज दिया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस थाना शाहपुर की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

थाना प्रभारी शाहपुर इंस्पेक्टर सुरजीत राणा ने बताया कि एक महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। जिसके बाद मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बाइक चालक का मेडिकल करवाया जाएगा। मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़