डीसी-एसपी ने मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों का लिया जायजा

 डीसी-एसपी ने मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों का लिया जायजा


       धर्मशाला, पालमपुर, नुरपुर, ज्वालाजी में होगी मतगणना

   धर्मशाला,  कांगड़ा जिला में लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत मतगणना के लिए चार मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार को डीसी हेमराज बैरवा तथा एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी तथा पालमपुर में मतगणना केंद्रों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि चार जून को धर्मशाला डिग्री कालेज में धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है इसके साथ ही पालमपुर डिग्री कालेज में पालमपुर, बैजनाथ, सुलह, जयसिंहपुर विस क्षेत्रों की मतगणना होगी इसी के साथ नूरपुर डिग्री कालेज में नुरपुर, ज्वाली, इंदौरा, फतेहपुर तथा ज्वालाजी डिग्री कालेज में ज्वालाजी विस क्षेत्र की मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा गया है तथा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र से सौ मीटर की दूरी तक आमजनमानस की आवाजाही पर रोक रहेगी इस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को प्रवेश पहचान पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में मीडिया सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे इसके अतिरिक्त डयूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं एजेंटस के लिए खान पान की भी उचित व्यवस्था की जाएगी इसके अतिरिक्त ईवीएम के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम भी तैयार किए गए हैं तथा कड़ी सुरक्षा प्रबंधों में स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।

  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मतगणना केंद्रों में विद्युत, पेयजल की उचित व्यवस्था के प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके अतिरिक्त मतगणना केंद्रों के नजदीक पार्किंग इत्यादि के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त