बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से होगा इन चार राशियों फायदा

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से होगा इन चार राशियों फायदा, आइए जानें कब होगा राशि परिवर्तन 



चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति बुध ग्रह की ही है। यह ग्रह एक महीने में कईं बार राशि बदलता है। 31 मई को मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से 'बुधादित्य' नाम का राजयोग बनेगा। बुध इस राशि में 14 जून तक रहेगा यानी लगभग 15 दिन। बुध के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

मेष

बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इनके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि परिवार में खुशियां ला सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। बेकार की टेंशन दूर होगी।


  वृष 

इसी राशि में बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसलिए इन्हें भी इसका काफी अधिक फल मिलेगा। इनकम के नए सोर्स इन्हें मिल सकती हैं, जिससे इनकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।


 सिंह 

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पूजा-पाठ आदि धार्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।


 कन्या 

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,