माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला द्वारा “शिशु गृह” टूटी कंडी, शिमला (हि० प्र०) का दौरा!

 माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला द्वारा “शिशु गृह” टूटी कंडी, शिमला (हि० प्र०) का दौरा!


माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा 25 मई 2024 (शनिवार) को “शिशु गृह” टूटी कंडी, शिमला (हि० प्र०) का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्यों ने भी भाग लिया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस श्री संजीव कुमार ने दी। उन्होने कहा कि माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा चाहा गया था कि “शिशु गृह” टूटीकंडी में रह रहे बच्चों के साथ कार्यक्रम किया जाये जिसका मुख्य उद्देश्य संस्थान के बच्चों के साथ मिलकर उनका कुशल क्षेम जानना है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा,हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) के निर्देशनुसार अनुभाग की सदस्यों द्वारा समय -समय पर अस्पतालों के दौरे तथा अन्य सामाजिक गतिविधियां की जाती रहती है। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा द्वारा शिशु गृह प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बच्चों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप–निदेशक श्री मोहन दत्त शर्मा ने लेडी गवर्नर को शिशु गृह के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती शुक्ल ने कहा कि बच्चों को ऐसा न लगने दें कि उनके पास कुछ नहीं बचा है या वे अकेले रह गए हैं। भोजन, पानी और आश्रय प्रदान करके उनकी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करें। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनके साथ विचार साझा करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलना बहुत पसंद होता है। अपने खाली समय में उनके साथ खेलें। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें। उन्होने अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं से आग्रह किया कि वे इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें।इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जानकी शुक्ल द्वारा बच्चों को फल, बिस्कुट व् वस्त्र इत्यादि वितरित किये गए जिन्हें अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्या श्रीमती सिमी सूद द्वारा प्रायोजित किया गया था।हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस द्वारा बच्चों के लिये अन्य जरूरत की चीजें भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में अस्पताल कल्याण अनुभाग से श्रीमती (डॉ०) किमी सूद, श्रीमती मयूराक्षी सिंह, श्रीमती सुविधा, श्रीमती सिमी सूद, श्रीमती विद्या ठाकुर, श्रीमती वीना विज तथा शिशु गृह से कर्मचारी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला