शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

 शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन


उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज सोमवार को लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोकतंत्र उत्सव वाहन के माध्यम से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को 1 जून को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। रवानगी के उपरांत सोमवार को जागरूकता वाहन को ऊना विधानसभा क्षेत्र में घूमाकर मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसार किया गया। लोकतंत्र उत्सव वाहन के जरिए आगे 28 मई को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब, 29 मई को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा, 30 मई को हरोली और 31 मई को गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि हर मतदाता का कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग करके व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और देश की समग्र प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता एक जून को मतदान जरूर करें। ऊना जिला में सभी मतदाताओं की चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि व्यापक जन जागरूकता से शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के समस्त मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम रहेंगे।

पोलिंग सेंटर पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा सहित एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर्स भी तैनात होंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,