मन्दिर के लेडिज चेजिंग रुम cctv कैमरे की फीड देखता पकड़ा गया महन्त, मामला हुआ दर्ज

मन्दिर के लेडिज चेजिंग रुम cctv कैमरे की फीड देखता पकड़ा गया महन्त, मामला हुआ दर्ज 


रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मई को एक स्थानीय महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ उस चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी. FIR के मुताबिक तभी महिला ने वहां लगा CCTV कैमरा देख लिया. आरोप है कि मंदिर का महंत मुकेश गोस्वामी अपने फोन पर उस कैमरे की फीड देख रहा था. महिला ने शिकायत में बताया कि महंत ने उसके साथ बदसलूकी की और जान ने मारने की धमकी भी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गाजियाबाद में मुरादनगर के शिव मंदिर का है. पास ही गंगनहर बहती है जहां रोज हजारों लोग स्नान करने आते हैं. स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए मंदिर के बाहर एक चेंजिंग रूम बना हुआ है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं करती हैं.

गाजियाबाद पुलिस में DCP ग्रामीण विवेक चंद यादव ने पुष्टि की है कि जांच के दौरान आरोप सच निकले हैं.

DCP ग्रामीण ने बताया जांच की तो पता चला कि चेंजिंग रूम के ठीक ऊपर फोकस करके CCTV कैमरा लगाया गया है. पांच दिन की रिकॉर्डिंग मिली है. सारे कैमरों की लाइव फीड आरोपी महंत के फोन में मौजूद थी

23 मई को मुरादनगर थाने में आरोपी महंत के खिलाफ IPC की धारा 354, 354(ग), 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि महंत के खिलाफ कई और मुकदमे दर्ज हैं. इसमें एक मेरठ और तीन गाजियाबाद में दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाशी में जुटी हुई है.

पहले स्थानीय पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोपी महंत ने कहा था कि CCTV कैमरे मंदिर की तरफ लगवाए गए थे और चेंजिंग रूम के ऊपर कोई कैमरा नहीं लगा था. दावा किया कि पोल पर लगे कैमरे को बंदरों ने चेंजिंग रूम की तरफ घुमा दिया.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल