गुरुवार को मतदान केंद्रों के लिये रवाना होंगी मतदान पार्टियां

 गुरुवार को मतदान केंद्रों के लिये रवाना होंगी मतदान पार्टियां

 पालमपुर में मतदान के लिये तैयारियां पूर्ण


पालमपुर : केवल कृष्ण /

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिये तैनात पीठासीन, सहायक पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में संपन्न हुआ। अंतिम प्रशिक्षण में 103 पोलिंग पार्टियों के 415 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।

   सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करवाने आये अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और सभी भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना के आदेश दिये। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा इवीएम, विविपैट मशीन के संचालन की भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

     सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 87 पोलिंग बूथ हैं इसमें 65 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग, 17 मतदान केंद्रों में स्टिल कैमरा और 5 मतदान केन्द्रों को वीडियो कैमरे से कवर किया जा रहा है।

     उन्होंने बताया कि 28 सुगर-1, 45 पालमपुर-1, 55 भरमात अप्पर-2 और 56 बनूरी-1 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि 45-पालमपुर-1, 46-पालमपुर-2 मतदान केंद्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर से 30 मई 2024 को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,