जिला प्रशासन चम्बा द्वारा चम्बा साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

 जिला प्रशासन चम्बा द्वारा चम्बा साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।


साइकिल रैली को मिलेनियम गेट चम्बा से स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागी भरमौर चौक, सुल्तानपुर, बालू, टीबी वार्ड, हरदासपुरा होते हुए वापिस मिलेनियम गेट पहुंचे, जहां साइकिल रैली का समापन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने साइकिल रैली के सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में मतदाता जागरुकता को लेकर साइकिल रैली का आज आयोजन किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से 1 जून 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करने का आह्वान भी किया है। इस दौरान साइकिल रैली के सभी प्रतिभागियों सहित चम्बा शहर के लोगों को ऐतिहासिक चौगान में मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान चम्बा साइकिलिंग एसोसिएशन के प्रधान चंद्रकांत सहित करीब 20 प्रतिभागी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,