जिला चम्बा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जिला चम्बा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

अब पुखरी- मसरुंड संपर्क मार्ग पर पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का मेडिकल कॉलेज चम्बा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में मृतक की पहचान काकू राम पुत्र रसीला राम निवासी गांव व डाकघर झुलाड़ा के रूप में हुई है। जबकि विशाल कुमार पुत्र बबलू राम निवासी गांव माणी डाकघर झुलाड़ा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पिकअप में सवार होकर पुखरी से मसरुंड की ओर जा रहे थे। जब वे हमलगल्ला के पास पहुंचे तो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके परिणाम स्वरुप चालक विशाल कुमार व काकू राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। जहां काकू राम ने घावों की ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,