गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल

 गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल 


शिमला : गायत्री गर्ग /

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और अनेक प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि खजाना खाली है।हर चुनाव में कांग्रेस कौड़ी के भाव देती है गारंटी, बाद में खजाना खाली होने का रोना रोटी है अब दुबारा कांग्रेस के नेता फिर से नई-नई गारंटियां देने आ गए हैं। पहले 1500 रुपये की गारंटी दी थी, अब 1 लाख रुपये की गारंटी देने की बात कर रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक झूठी सरकार है और आज तक अपने ऐशो आराम के लिए उन्होंने 28,000 करोड़ का कर्ज ले लिया है उसके बावजूद भी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी । डॉक्टरों का एनपीए बंद कर दिया गया है और उनकी भर्ती भी रोक दी गई है। 300यूनिट फ्री देने वाली कांग्रेस ने जयराम सरकार द्वारा दी जाने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी को भी बंद कर दिया । प्रदेश में आज तालाबंदी की सरकार चल रही है, हिमाचल प्रदेश की जनता इससे बहुत परेशान हो चुकी है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार का पैसा दोस्तों में बांटा जा रहा है और ऐसे लोगों को कैबिनेट रैंक दे दिया गया, जो पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त है और भारतीय जनता पार्टी को फिर से मोदी की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे जागरूक होकर फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हों और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आगे बढ़ें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,