डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में बरी किया

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में बरी किया


यह 22 साल पुराना मामला है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था. रंजीत सिंह डेरे का मैनेजर था, जिसकी 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र जिले के खानपुर कोलियान गांव में उनके खेतों के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. रंजीत की हत्या के एक साल बाद 2003 में उनके परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।मगर तत्कालीन सरकार सरकार उनकी नहीं सुनी. इसके बाद उनके परिवारवालों ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी. चार साल बाद यानी 2007 में सीबीआई ने कुछ आरोपियों पर कार्रवाई की और उसके खिलाफ केस दर्ज किया. वहीं, इसी साल सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की. तब से इस मामले में लगातार सुनवाई जारी रही।  

बता दें कि गुरमीत राम रहीम के ऊपर कई मामले चल रहे हैं. पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट 2017 में गुरमीत राम रहीम को दो महिला शिष्यों से बलात्कार करने का दोषी ठहराया था और 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी. इसी सीबीआई कोर्ट ने 2019 को सिरसा के पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इन तमाम आरोपों की वजह से गुरमीत पिछले कुछ साल से जेल में बंद हैं. इस दौरान उन्हें कई बार पैरोल मिली. पैरोल पर वो कई बार जेल से बाहर रहे. पिछले चार साल में गुरमीत करीब सात महीने से ज्यादा जेल से बाहर रहे।

18 अक्टूबर 2021 को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वहीं अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को बरी कर दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,