30 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप कर वीड़ियो किया वायरल

30 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप कर वीड़ियो किया वायरल 


बिहार के मधुबनी जिले झंझारपुर इलाके की है। पीड़ित महिला और सभी आरोपी झंझारपुर शहर के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह वारदात 21 मई को रात को हुई थी। हालांकि, पीड़िता की ओर से पुलिस में 27 मई की रात को शिकायत दर्ज कराई गई महिला का कहना है कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। लोकलाज के डर से वह पुलिस के पास नहीं आ रही थी। जब गैंगरेप का वीडियो वायरल हो गया तो वह सोमवार को पुलिस के पास पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के ससुर और पति ठेले पर सत्तू और शर्बत बेचते हैं। वहीं पीड़िता एक रेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि 21 मई की रात को जब वह काम से घर लौट रही थी। तभी लंगड़ा चौक से दो लड़कों ने उसके मुंह में रूमाल दबाकर जबरन बाइक पर बैठा दिया। दोनों उसे सुनसान जगह ले गए, जहां पर पहले से तीन और युवक खड़े थे। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से महिला का अमानवीय तरीके से रेप किया।

आरोपी रेप करते हुए महिला को गालियां बकते रहे और धमकी देते रहे। इस कांड का उन्होंने वीडियो भी बना लिया। सभी लड़कों की उम्र 19 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। इसमें एक कॉलेज छात्र भी शामिल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। एसएचओ रंजीत कुमार ने कहा कि पीड़िता का आवेदन मिला है। गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग