मतदाता जागरूकता को लेकर नूरपुर में बाइक रैली आयोजित

 मतदाता जागरूकता को लेकर नूरपुर में बाइक रैली आयोजित

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

उपायुक्त ने शहर में जवानों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली की अगुवाई की


फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर  /

 आम लोगों को मतदान का महत्व समझाने तथा वोट डालने के लिए प्रेरित करने हेतु कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत नूरपुर में आज मंगलवार को चौगान बाजार से लेकर न्याजपुर तथा तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जोकि मुख्य बाजार से होते हुए सयुंक्त कार्यालय परिसर में संम्पन्न हुई। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विशेषकर युवाओं ने इन बाइक रैली में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके साथ ही पुलिस,आईटीबीपी, होम गार्ड के जवानों तथा लोगों द्वारा भी जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी अगुवाई उपायुक्त ने की।

    जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत बाइक रैली तथा जागरूकता रैली आयोजित की गई है ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। 

    ।उन्होंने चुनाव सम्पन्न होने तक निर्वाचन कार्य की निगरानी में लगी टीमों तथा जवानों को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के साथ और चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। 

  इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एसडीएम गुरसिमर सिंह, एएसपी डीपी वर्मा,डीएसपी विशाल वर्मा, स्वीप टीम के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी रैली में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,