द न्यूज़ रडार द्वारा शाइनिंग स्टार अवार्ड ( 2024) द्वारा नवाज़े गए काॅमेट मेॅसा के मेधावी छात्र

 द न्यूज़ रडार द्वारा शाइनिंग स्टार अवार्ड ( 2024) द्वारा नवाज़े गए काॅमेट मेॅसा के मेधावी छात्र


फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर /

हाल ही में 21 मई, 2024 को धर्मशाला में द न्यूज रडार जो कि हिमाचल प्रदेश का एक इंग्लिश डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है जिसने अपने द्वितीय संस्करण 'मेधावी छात्र' पुरस्कार समारोह 2024 का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि श्री जे .एम . पठानिया (आई . ए. एस) पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जामिनेशन के सलाहकार द्वारा जिला भर के करीब 50 स्कूलों के लगभग 400 मेधावी छात्र जिन्होंने बोर्ड एग्जामिनेशन में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं ,उन्हें सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए काॅमेट मेंसा पब्लिक स्कूल देहरी की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन ने बताया कि हमारे विद्यालय की कक्षा दसवीं के 13 बच्चों का इसमें चयन हुआ। इन बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें रिद्धि महाजन (95.8),सुयश श्रीमाली (94.6), रूहानी (94.2), भार्गवी ( 93.4) , हितेश गुलेरिया (92.6), मानव कंदोरिया (91.6) प्रागवंश( 90.6), अंशिका पठानिया (90.2)

नाज (87.2), सेजल (86.4), संचित रजियाल (85.6) ,दीपिका (85.4) तथा ठाकुर कुलवीर (85.2) को इस समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी, कार्यकारी निदेशक श्री मृदुल सोनी एवं प्रधानाचार्या श्री ज्योति महाजन ने सभी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के आगामी भविष्य की

कामना की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,