मतदान बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियों का आयोजन

 मतदान बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियों का आयोजन


शिमला : गायत्री गर्ग /

लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज इंडोर स्टेडियम रोहडू में खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। खेल गतिविधि के माध्यम से युवक-युवतियों ने 1 जून, 2024 को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चुनाव संबंधी शपथ दिवलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज ठियोग खण्ड की ग्राम पंचायत भराना, टियाली, बनी, बागड़ी, मुंडू, रौनी मतियाना, धगाली, घूंड, बगैन, सरैन, देहना, धर्मपुर, मखड़ोल, बराड़ा, सतोग, नहोल, मतियाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस, मजार, चियोग, सैंज, कलजार मतियाना, शड़ी मतियाना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, नारकंडा खण्ड की ग्राम पंचायत बराड़ी, कुमारसैन, मनासु, कोटगढ़, मैलन, भूटी, जार, युवक मण्डल शलोटा, जुब्बल खण्ड की ग्राम पंचायत नकराड़ी, सरोट, कोटखाई, छौहारा खण्ड की ग्राम पंचायत टोडसा, खशधार, जांगला, रनोल, रोहडू खण्ड की ग्राम पंचायत भमनोली, हंसटाड़ी, रामपुर खण्ड के शिकारी काली ग्राम संगठन डंसा, भीमा काली ग्राम संगठन सराहं तथा ननखड़ी खण्ड की ग्राम पंचायत खोलीघाट व करांगला में बच्चों, युवकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत