मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी शहर में निकली साइकिल रैली

 मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी शहर में निकली साइकिल रैली

मण्डलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने दिखाई हरी झंडी


मंडी, । स्वीप कार्यक्रम के तहत आम जनता को मतदान का महत्व बताने और एक जून को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी सिलसिले में आज मंडी शहर में साइकिल रैली पैडल फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। साइकिल रैली में डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने भी एक साइकिल सवार की हैसियत से शिरकत की।

सेरी मंच से शुरू साइकिल रैली स्कोडी पुल पहंुची। फिर वापिस गर्ल स्कूल होते हुए विक्टोरिया पुल के पास पहुंची। विकटोरिया पुल से वापिस चौहाटा बाजार होते हुए वापिस सेरी मंच में समाप्त हुई।

 साइकिल रैली को डिविजनल कमिश्नर मंडी राखिल काहलों ने झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित साइकिल सवारों व उपस्थित जनसमूह से यह आह्वान भी किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करें।

रैली शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं व शहर की कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एडीसी मंडी रोहित राठौर, एसडीएम ओम कांत ठाकुर, जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) विजय गुप्ता व स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक ठाकुर भी मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित