मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

 मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में ये विशेष मतदाता जागरूकता वाहन ज़िला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को 1 जून अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ऑडियो एवं विजुअल माध्यम से प्रेरित करेगा । 

उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के लिए वाहन का रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। इसके तहत आज (सोमवार) चंबा विधान


सभा क्षेत्र के तहत विभिन्न स्थानों तथा 28 मई को विधानसभा क्षेत्र भरमौर, 29 मई को चुराह विधानसभा क्षेत्र, 30 मई डलहौजी विधानसभा क्षेत्र तथा 31मई को विधानसभा क्षेत्र भटियात के विभिन्न क्षेत्रों में में मतदान करने के लिए जागरूक करेगा । 

मुकेश रेपसवाल ने यह भी बताया कि ज़िला मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।  

साथ में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का आग्रह भी किया है। 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान,सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम एवं सहायक निवार्चन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ,तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस