ग्राम पंचायत ढसोली में एक बेसहारा बैल की टांग पर तेजधार हथियार से हमला करके जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है

 ग्राम पंचायत ढसोली में एक बेसहारा बैल की टांग पर तेजधार हथियार से हमला करके जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है।


इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा पशुपालन विभाग की टीम ने इसका प्राथमिक उपचार करके पालमपुर अस्पताल में उपचार हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को ढसोली निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस चौकी रैहन में शिकायत की कि गांव के एक व्यक्ति ने बेसहारा बैल की टांग पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। इसके उपचार हेतु पशु अस्पताल रैहन में भी जानकारी दी। पुलिस व पशु अस्पताल से टीम मौका पर पहुंच गई। पशु विभाग की टीम ने जख्मी बैल का उपचार किया तथा आगामी उपचार हेतु पालमपुर में भेजा गया। 

      एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मौका से सैंपल भी लिए गए हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भरमाड़ से राजेश कतनौरिया की विशेष रिपोर्ट 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,