चंबा में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सख़्त - मुकेश रेपसवाल

जिला चंबा में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सख़्त - मुकेश रेपसवाल 


जांच टीमों ने जब्त किए 01 करोड 05 लाख 1 हजार 145 रुपए के मादक पदार्थ, नकद राशि व अन्य वस्तुएं: मुकेश रेपसवाल

( चंबा जितेन्द्र खन्ना )

लोकसभा चुनावों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तथा भयमुक्त बनाए रखने के लिए जिला चंबा में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न स्तर पर जांच व निगरानी टीमों को लगाया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में लागू सख्त कानून व्यवस्था की बदौलत अब तक कुल 1 करोड़ 5 लाख 1 हजार 145 की नकदी , मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकीं हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 6 लाख 98 हजार 143 रूपए, विधानसभा क्षेत्र भटियात में 13 लाख 49 हजार 583 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चंबा में 50 लाख 36 हजार 604 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चुराह में 7 लाख 80 हजार 581 रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में 26 लाख 36 हजार 234 रुपए की नकदी मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 20989 लीटर शराब जब्त की गई है जिसकी कीमत 60 लाख 13 हजार 848 रुपए है। जिला में 10.627 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है जिसकी कीमत 40 लाख 99 हजार 312 रुपए है। इसके अलावा जिला में 3 लाख 86 हजार 800 रुपए की नगदी सहित 1 हजार 185 रुपए की 237 अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई है।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 लाख 98 हजार 143 रूपए की जब्ती की गई है जिसमें 6 लाख 35 हजार 643 रुपए की 1420 लीटर शराब तथा 62 हजार 500 रुपए की 250 ग्राम ड्रग्स शामिल है। भटियात विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 49 हजार 583 रुपए की जब्ती की गई है जिसमें 11 हजार 700 रुपए की नगदी के अलावा 2 लाख 12 हजार 83 रुपए की 529 लीटर शराब तथा 11 लाख 25 हजार 800 रुपए की 2.730 किलोग्राम ड्रग्स शामिल है। चंबा विधानसभा क्षेत्र में कुल 50 लाख 36 हजार 604 रुपए की जब्ती की गई है जिसमें 3 लाख 75 हजार 100 रुपए नकद के अलावा 24 लाख 37 हजार 4 रूपए की 6432 लीटर शराब तथा 22 लाख 24 हजार 500 की 7 किलो 338 ग्राम ड्रग्स शामिल है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 लाख 80 हजार 581 रुपए की जब्ती की गई है जिसमें 7 लाख 80 हजार 356 रूपए की 7431 लीटर शराब तथा 225 रुपए की 45 अन्य वस्तुएं शामिल है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 लाख 36 हजार 234 रुपए की जब्ती की गई है जिसमें 19 लाख 48 हजार 762 रुपए की 5175 लीटर शराब तथा 6 लाख 86 हजार 512 रुपए की 3.08 किलोग्राम ड्रग्स के अलावा 960 रुपए की 192 अन्य वस्तु में शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये