मॉल रोड पर स्वीप गतिविधि का आयोजन

मॉल रोड पर स्वीप गतिविधि का आयोजन



शिमला ब्यूरो (गायत्री गर्ग)

शिमला- जिला निर्वाचन विभाग शिमला व भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आज यहाँ मॉल रोड पर पुलिस सहायता कक्ष के पास स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड, सांस्कृतिक दल के कलाकारों की प्रस्तुति और आरजे शालिनी का लोगों से वार्तालाप शामिल रही।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड ने मधुर धुनों से सभी का मनोरंजन किया और जयेशवरी सांस्कृतिक दल ठियोग के कलाकारों ने नाटी की प्रस्तुति दी।

बिग एफएम से आरजे शालिनी ने लोगों से चुनाव संबंधित वार्तालाप किया और युवाओं को जून को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर 4-शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव, व्यय पर्यवेक्षक अजेय मलिक एवं पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित