CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थय कारणों से एक हफ्ते की अंतरिम जमानत को बढ़ाया

CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थय कारणों से एक हफ्ते की अंतरिम जमानत को बढ़ाया 


CM केजरीवाल ने 27 मई यानी सोमवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें दी गई अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।SC से ये भी गुहार लगाई कि उन्हें डायग्नोस्टिक सहित पीईटी-सीटी स्कैन कराने की जरूरत है और इस आधार पर उन्होंने 7 दिनों की राहत दी जाए। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनावों में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

केजरीवाल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत को एक हफ्ते बढ़ाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अपीलकर्ता निर्धारित परीक्षण करवा सकता है और उसके परिणाम प्राप्त कर सकता है। अपीलकर्ता को इन टेस्ट को काम के दिनों में 3 जून, 2024 से 7 जून, 2024 तक करा सकता है और इसके बाद वो 9 जून को कोर्ट में अपना आत्मसमर्पण कर देंगे।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 21 मार्च से 21 मई तक की हिरासत के दौरान केजरीवाल के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई, जो आंशिक रूप से जेल अधिकारियों के उचित व्यवहार ना करने के कारण हुआ। केजरीवाल ने इस याचिका में ये भी कहा कि उनका वजन 6 से 7 किलोग्राम घटा, इसके चलते वो अपनी पुरानी दिनचर्या को जीने में अस्मर्थ हैं। हाल के मेडिकल टेस्ट में ब्लड ग्लूकोज लेवल और कीटोन लेवल में भी बढ़ोतरी हुई, इसका सीधा असर किडनी पर पड़ा और किडनी डैमेज की बात सामने आई।

SC को लिखे पत्र में इसका भी जिक्र किया गया कि उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका स्वास्थ्य चेकअप उनके निजी आवास में मैक्स अस्पताल सीनियर डॉक्टर की देखरेख में स्वास्थ्य चेकअप हुए। इन जांच के बाद, चिकित्सक ने आत्मसमर्पण से पहले अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए व्यापक परीक्षणों की बात को दिल्ली सीएम को सुझाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला