मतदाता जागरूकता पर महक का आमंत्रण कार्ड सबसे उत्कृष्ट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने किया सम्मानित

 मतदाता जागरूकता पर महक का आमंत्रण कार्ड सबसे उत्कृष्ट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने किया सम्मानित


सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल द्वारा आज यहां मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जारी अभियान के तहत स्कूली छात्रों द्वारा तैयार किए गए आमंत्रण कार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्ड का चयन कर विजेताओं को सम्मानित भी किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) सोलन की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा महक का आमंत्रण कार्ड सबसे उत्कृष्ट आंका गया। डॉ. पूनम बंसल ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया।

इस अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िला के समस्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आमंत्रण कार्ड बनवाकर उन्हें अपने-अपने घरों में वितरित कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इनमें से कुछ कार्ड का चयन कर इन्हें निर्वाचन विभाग के माध्यम से भी वितरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. जगदीश चंद नेगी, नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. कमल व हेमेंदर शर्मा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़