स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ली मतदान की शपथ, बुजुर्गों ने मतदान करने का किया आग्रह

 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ली मतदान की शपथ, बुजुर्गों ने मतदान करने का किया आग्रह


शिमला  : गायत्री गर्ग /

लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी लोग मतदान के लिए आगे आंए और मतदान प्रतिशत को बढाया जा सके।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमल अभिषेक वर्मा ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चुनाव संबंधी शपथ दिवलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ठियोग तथा ठियोग खण्ड की ग्राम पंचायत बलग, क्यारटु, कोट शिलारु, गवाई देवी मोड, संधु, थानेधार, मखरोल, धार कंद्रु, दादद, जैस चियोग, महोग में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, चैपाल खण्ड की ग्राम पंचायत गरह, देवत, रूश्लाह, लिंगज़ार, सरां, थुन्दल, थाना, गोरली, मड़ावग, लालपानी, नारकंडा खण्ड की ग्राम पंचायत कोटी घाट, शील घाट, शलोटा, रोहडू खण्ड की ग्राम पंचायत भलारा, चांशल, लोअर कोटी, छौहारा खण्ड की ग्राम पंचायत जांगला, टूटु खण्ड की ग्राम पंचायत शकराह, कुपवी खण्ड की ग्राम पंचायत मालत, जुड्डू शिलाल, मजोली, धोताली, कंडाबनह, धार चांदना, चड़ोली, कुपवी, भालो, बांदल कफलाह, नौरा-बौरा तथा कोटखाई खण्ड की ग्राम पंचायत गरावग, बाघी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि हर खण्ड के सबसे बुजुर्ग मतदाता का संदेश स्थानीय बोली में रिकाॅर्ड करवाया जा रहा है, जिसके तहत आज गांव सिधरोटी, ग्राम पंचायत लोअर कोटी के 85 वर्षीय विक्रम सिंह ने बताया िकवह हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं और उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से लोगों से मतदान करने का आग्रह किया। इसी प्रकार नारकंडा खण्ड के ग्राम पंचायत शलोठा की 83 वर्षीय लक्ष्मी ने बताया कि वह हर बार मतदान करती है और उन्होंने सभी से आगामी चुनावों मंे मतदान करने का आह्वान किया।  

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सभी युवक मण्डलों के माध्यम से चुनाव थीम पर खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक मतदान करने का संदेश पहुंचाया जा सके।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर