विक्रमादित्य पहुंचे मां शिकारी देवी के मन्दिर,स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को मां के आशीर्वाद से हुई थी पुत्र प्राप्ति

विक्रमादित्य पहुंचे मां शिकारी देवी के मन्दिर,स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को मां के आशीर्वाद से हुई थी पुत्र प्राप्ति 


चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह नतमस्तक हुए मां शिकारी के दरबार, आपको बता दें कि 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में माथा टेकने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की।  

मीडिया से रूबरू होते उन्होनें कहा कि सन् 1988 में मेरे पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री मां शिकारी के दरबार में आए थे और पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। उन्होंने कहा कि इस कामना के फलस्वरूप हमारा जन्म हुआ । उन्होंने कहा कि पिता जी मंदिर में आते रहते थे। इस मंदिर के लिए हैली पैड की व्यवस्था भी उन्ही की देन है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह राज्य के ऐसे मुख्यमंत्री थे, जो सबसे पहले इस मंदिर में पहुंचे थे और इसके परिसर और आसपास के इलाकों का विकास शुरू कराया था। वह कहते हैं कि मां भीमा काली हमारी कुलदेवी है, लेकिन उसी माता शिकारी देवी के प्रति भी हमारे परिवार की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देवी माता के आशीर्वाद से वह हर हाल में विजय हासिल करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिकारी देवी के पर्यटन विकास को और आगे बढ़ाया जाएगा। यहां शांति, सकून और ठंडक के साथ बेशुमार खुबसूरती है जिसे और ज्यादा तरजीह देने की जरूरत है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हमारे लिए आदरणीय हैं और उनके साथ मिलकर यहां पर विकास किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,