मत पत्रों की गिनती के लिए काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग असिस्टेंट को किया गया प्रशिक्षित

 मत पत्रों की गिनती के लिए काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग असिस्टेंट को किया गया प्रशिक्षित


मंडी,  दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मत पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के तहत आने वाले मत पत्रों की गणना कैसे की जाए, इसको लेकर सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मंडी के सभागार में आरओ मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में काउंटिंग सुपरवाइजरों व काउंटिंग असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया गया। मत पत्रों की गणना संस्कृति सदन मंडी में 4 जून को होनी है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने सशस्त्र बलों, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के जवानों को मताधिकार के लिए इटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट प्रणाली ) व्यवस्था की है। इसके जरिए इन जवानों को इ-मेल से मतपत्र भेजे गए हैं। उनके द्वारा मतपत्रों को डाउनलोड करके, वोट डालने के उपरांत इन्हें वापिस भेजा गया गया है। अब मतगणना के दिन ईटीपीबीएस के तहत प्राप्त इन मत पत्रों की गणना से पहले क्यू आर कोड स्कैनर से स्कैन करके मत पत्र की वैधता की जांच की जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में ऐसे 13113 सर्विस वोटरों को ई मत पत्र भेजे गए हैं।

इस दौरान नायब तहसीलदार हरनाम सिंह ने मत पत्रों को खोलने और गिनने की प्रक्रिया के विषय के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । उन्होंने फार्म 13, फार्म 13 ए, 13 बी और 13 सी को कैसे स्कैन करना है तथा उसके पश्चात उसे कैसे खोलना है आदि के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम डॉ मदन कुमार, उप मंडलों के उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,