बाईसिकल इवेंट फॉर वोटर अवेयरनेस’ जागरूकता रैली का आयोजन

 बाईसिकल इवेंट फॉर वोटर अवेयरनेस’ जागरूकता रैली का आयोजन

शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें-उपायुक्त


सोलन में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत ‘बाईसिकल इवेंट फॉर वोटर अवेयरनेस’ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रैली का उद्देश्य पहली जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करवाना है। सोलन में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से चम्बाघाट होते हुए सब्जी मण्डी तक इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में देश को मज़बूत बनाने के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान हम सभी का अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने आह्वान किया कि सोलन ज़िला के सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

जागरूकता रैली में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी लोगों से प्रथम जून, 2024 को मतदान अवश्य करने की अपील भी की।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल, स्वीप नोडल अधिकारी एवं नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चन्द्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, नोडल अधिकारी स्वीप हेमेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व स्थानीय साइकलिस्ट उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,