नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर

कर्मचारियों को हमने दिया हक़, सुक्खू सरकार ने रोके सारे लाभ


भाटकीधार में पुरानी बातें याद कर भावुक हुए जयराम ठाकुर

मण्डी/सिराज/भाटकीधार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। जिसमें हिमाचल से चारों सीटों का सहयोग रहेगा। पाँच चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुमत से आगे निकल गये हैं। अब आपके सहयोग से हम चार सौ पार के लक्ष्य के लिए लड़ रहे हैं। नरेन्द्र मोदी के मण्डी की जनसभा कहा था कि जितनी मज़बूत सरकार हो उतनी जल्दी निर्णय होता हैं। मोदी की मज़बूत सरकार में हिमाचल ने चार की चार सीटों पर अपना समर्थन दिया था, तो देश को मज़बूत सरकार मिली। दशकों से लटके मुद्दे हल हुए। धारा 370, ट्रिपल तलाक़, अनुच्छेद 370 सब अतीत की बातें हो गई, हमने अपनी आंखों से राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा होते देखी, महिलाओं के लिए विधायिका में एक तिहाई आरक्षण दिया। बाक़ी जगह लागू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है लेकिन हिमाचल में तो इसे कंगना को टिकट देकर लागू भी कर दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार हैं। आज कर्मचारियों से जुड़े मसले हल नहीं हो रहे हैं। जब भारतीय जनता पार्टी सरकार में थी तो हमने कांग्रेस सरकार के समय से लंबित पड़े वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू किया। समय-समय महंगाई भत्ता समेत अन्य देयों का भी भुगतान किया। हमने कॉंट्रैक्ट पीरियड को तीन साल से घटाकर दो साल किया। चाहे मेडिकल बिलों का भुगतान हो हुआ अन्य बिलों का, सबको समय पर किया। लेकिन इस सरकार ने सारे काम रोक रखे हैं। कर्मचारियों को सिर्फ़ परेशान किया जा रहा है। जिस कॉंट्रैक्ट पीरियड को हमने घटाकर दो साल किया था अब उसे सरकार काग़ज़ों में उलझाकर तीन साल तक खींच रही है। पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। हिमकेयर बंद है, सहारा बंद है। नौकरियों से युवाओं को निकाल दिया हैं। आने वाले समय में प्रदेश के लोग कांग्रेस के लोग उनकी कारगुज़ारियों का जवाब देंगे।

सिराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार पहुंच कर जयराम ठाकुर अपने पुराने दिनों का याद कर भावुक भी हो गए। उन्होंने अपने पहले चुनाव के बारे में बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पहुंचने के लिए यहाँ सड़कें नहीं थी। पैदल ही आना-जाना होता था। पीठ पर ही सामान ढोना पड़ता था। यह मैंने उसी समय ठान लिया था कि लोगों की पीठ का बोझ उतारना है, लोगों ने अपने वोट से ताक़त दी और मैं इसमें कामयाब हो पाया। यह मेरे लोगों के सहयोग और आशीर्वाद के कारण हो पाया, आगे भी इसी तरह से आप सहयोग दीजिए, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ, उन्होंने कहा कि वह भारी से भारी संख्या में कंगना को वोट देकर उन्हें जिताए जिससे नरेन्द्र मोदी के विकास का रथ आगे बढ़ता रहे। इस दौरान उनके साथ कंगना रनौत और स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित