भाजपा हैट्रिक में व्यस्त और विपक्ष जमानत बचाने में त्रस्त : राजीव भारद्वाज

 भाजपा हैट्रिक में व्यस्त और विपक्ष जमानत बचाने में त्रस्त : राजीव भारद्वाज 


हार की चिंता से बौखलाया इंडी गठबंधन 

कांगड़ा : चुनाव प्रचार के थमते ही पूरे देश में यह सन्देश फ़ैल चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी । कांगड़ा से लोकसभा प्रत्याशी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा की ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है।

अब तो कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी जैसी कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है जो पूरे विश्व में अपने दिल्ली शराब घोटाले के लिए प्रख्यात है। उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन कभी भी स्थिर सरकार नहीं बना सकता क्योंकि जहां एक ओर पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि इंडी गठबंधन ऐसे दोगले नेताओ से भरा पड़ा है को दशकों तक एक दूसरे के विरोधी थे परंतु मोदी जी के 10 साल के सुशासन एवं उत्तम नेतृत्व से डरकर एक साथ आने के लिए मजबूर हो गए हैं। राजीव भारद्वाज जी ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी मित्र आम आदमी पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो कहते थे कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना लिया। उन्होंने हिमाचल के युवाओं पर पंजाब के नकारात्मक प्रभाव पर भी गंभीरता जताई और सत्ता में आते ही हिमाचल के युवाओं की इससे रक्षा करने का आश्वासन दिया । 

 उन्होंने बताया की मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति के कारण आज भाजपा की लहर पूरे देश में फैली है और भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।भाजपा का संकल्प है की वो दलितों,पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण किसी को शिनने नहीं देगी ।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन वाले भाजपा की इस कोशिश से भी भड़के हुए है क्योंकि कांग्रेस का पूरा इतिहास एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है तथा वे दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है । 

उन्होंने कहा कि जैसे - जैसे हिमाचल में चुनाव का दिन निकट आ रह है वैसे वैसे पूरे प्रदेश में यह संदेश स्पष्ट हो गया है की भाजपा 4 की 4 लोकसभा सीटों ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है जिसके कारण इंडी गठबंधन के नेता अपने खिसकते सियासी कद की चिंता में इतने दुखी हो गए है कि वह भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी को लगातार नई-नई गालियां देते रहते हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि हिमाचल की जनता ने 4 लोकसभा तथा 6 विधानसभा सीटों पर भगवा लहराने का मन बना लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला