सांझी मेला पीर धनोटू घाड़जरोट की बड़ी माली बराबरी पर रही माली के दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये दिया इनाम

सांझी मेला पीर धनोटू घाड़जरोट की बड़ी माली बराबरी पर रही माली के दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये दिया इनाम


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

घाड़जरोट के पीर धनोटू सांझी मेले में पहलवानों ने अपने दांव पेंच से एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कुश्तियों की बड़ी माली बहुत ही रोचक रही। बड़ी माली सिरसा कब पहलवान सोनू और गरचा के पहलवान लक्की के बीच हुई। लगभग पौणा घन्टा तक चली इस कुश्ती को रेफरी व आयोजकों ने बराबरी पर घोषित कर दिया। दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये इनाम दिया गया। वुधवार को सुबह पीर बाबा का भंडारा लगाया गया जिसका दूर दूर से मेला देखने आए लोगों ने आनन्द लिया। मेले में जरपाल के नीरी पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि सुभाष ने अपनी रोचक कमेंट्री से देर रात तक समां बांधे रखा। पंचायत घाड़जरोट प्रधान सहित मेला आयोजक कमेटी प्रधान पवन कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, सचिव विजय कुमार धीमान, सदस्य गगन सिंह, करनैल सिंह, चैन सिंह, सुरेश चन्द, सुरेश सिंह, करनैल सिंह, अंकुश व लश्करी राम ने मेले के सफल आयोजन व अनुशासन बनाए रखने के लिए नगरोटा सूरियां पुलिस, दूर दूर से आए पहलवानों व स्थानीय ग्रामीणों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,