पत्नी बनकर रहोगी तो पांच हजार रुपए हर माह दूंगा बोला ससुर

पत्नी बनकर रहोगी तो पांच हजार रुपए हर माह दूंगा बोला ससुर 


रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा से सामने आया है, जहां ससुर ने अपनी बहू को पत्नी बनने का ऑफर दिया है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ल कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बहू ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है उसका ससुर गलत नीयत रखता है। शौचालय आदि जाते वक्त पीछा और ताकझांक करता है। इसका कई बार विरोध किया, लेकिन हरकत से बाज नहीं आया। ससुर की हरकत सास और पति को बता चुकी हूं लेकिन पर ससुर की हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ। ससुर ने धमकाते हुए कहा कि पत्नी बनकर रहोगी तो पांच हजार रुपए हर माह दूंगा। ऐसा न करने पर जान से मार दूंगा।


महिला ने बताया कि उसका पति काम करने के लिए दूसरे राज्य गया हुआ है और पिछले तीन साल से घर नहीं आया है। ऐसे में ससुर हमेशा मौके की तलाश पर रहा है। महिला का कहना है कि उसकी धमकी और हरकत से आजित आकर अपने मायका में शरण लिए हूं। पीड़िता ने मामले की तहरीर बिसंडा थाना में दी। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित