आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज

आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज

नाहन समाचार

नाहन:-     हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं  को बढ़ाने के लिए जिला सिरमौर में आयुष विभाग की लघु शल्य/पैरा सर्जिकल चिकित्सा की प्रक्रिया को लोगों के घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है। 

जिला सिरमौर में आयुष विभाग के 89 आयुष संस्थान, 72 वेलनेस केन्द्र और 17 एएचसी अस्पताल हैं। जिला में आयुष विभाग की सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 आयुष चिकित्सा प्रक्रिया तथा 25 आयुष चिकित्सा अधिकारियों को पंचकर्मा चिकित्सा प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे जिला सिरमौर में अब तक पैरा सर्जिकल के लगभग 661 व पंचकर्मा के 816 लोग लाभान्वित हुए हैं।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में लघु शल्य/पैरा सर्जिकल में अग्नि कर्म, रक्तमोक्षण, मर्म चिकित्सा, कपिंग, विद अग्निकर्म, क्षार कर्म छः तथा पंचकर्म व केरलीय पंचकर्म में  शिरोधारा, जानू बस्ती, गरीबा बस्ती, कटी बस्ती, नस्य कर्मा, सनेहन-अभ्यंद, व सवेदन, सात तरह से रोगों का उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सालय नाहन में बल्व चिकित्सा से मांसपेशियों व विभिन्न तरह के जोड़ों की दर्द का इलाज किया जा रहा है, जिससे दवाइयों से होने वाले साइड इफेक्ट से भी मरीजों को राहत मिल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़