नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन, सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष
नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन, सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष
नूरपुर : विनय महाजन /
नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन व उपाध्यक्ष के लिए करना पड़ा बड़ा संघर्ष उसके बाद सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन की अनुपस्थिती इस समारोह मे अजय महाजन समर्थकों में खली
नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षद नीति महाजन को नगर परिषद नूरपुर का अध्यक्ष तथा पार्षद सोनिया को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नूरपुर नगर परिषद में 9 नगर पार्षद नवनिर्वाचित हुए हैं l कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों ने आज नगर परिषद हाल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद गया चयन किया l उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों में काफी समय से खींचातानी चल रही थीl पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन उपाध्यक्ष पद पर सोनिया सोगा को बैठना चाहते थे लेकिन पार्टी मे आपसी कार्यकर्ताओं की अपनी प्रतिष्ठा के कारण मामला बड़ी मुश्किलों से सुलझा जिसका कारण एक नवनिर्वाचित नगर पार्षद थाl उधर भाजपा समर्थित नगर पार्षद भी इस समारोह से आज नदारद रहे इसके साथ कांग्रेस चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का भी इस समारोह में देखने को नही मिले l इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन ने सांसद और विधायक को शायद निमंत्रण नहीं दियाl
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में ठेकेदार लॉबी अधिक संख्या में देखने को मिली इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाने का आश्वासन दिया । उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें