नूरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत गठित की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ दीपा (उम्र 45 वर्ष) पुत्र  सलिंदर कुमार, निवासी गांव कुल्हण, तहसील व जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में मुकदमा नंबर 109/10, दिनांक 22-04-2010 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 181 एम वी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। माननीय अदालत इंदौरा के आदेशानुसार उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।पीओ सेल नूरपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 12-06-2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार को 3 पुली चिनौर नामक स्थान से गिरफ्तार किया गयाl इस मामले मे नियमानुसार, आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी उसकी पत्नी को दे दी गई है। आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु आरोपी को पुलिस थाना इंदौरा के सुपुर्द किया गया है!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर