चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37.23 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार

 चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37.23 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध आरंभ किए गए विशेष अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

 चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने एक 25 वर्षीय युवक को 37.23 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है। चिट्टे की कीमत चार से पांच लाख रूपए के बीच बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई की टीम इंस्पेक्टर गगनदीप और मुख्य आरक्षी योगराज की अगुवाई में सुंगल के समीप गश्त पर थी। इस दौरान सामने से एक युवक पैदल चला आया। अपने सामने वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उससे 37.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गगन कुमार निवासी गांव व डाकघर कंदला तहसील एवं जिला चम्बा बताया। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर