झोर-ब्रालनु-गुरुकोठा बस सेवा की सौगात, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

 झोर-ब्रालनु-गुरुकोठा बस सेवा की सौगात, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

लुहाखर और कोठी पंचायत की वर्षों पुरानी मांग पूरी, सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर और कोठी के लोगों को परिवहन सुविधा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के प्रयासों से सुंदरनगर-झोर बस सेवा का विस्तार ब्रालनु गलू से आगे गुरुकोठा तक कर दिया गया है। इस नई बस सेवा का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया तथा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि लुहाखर और कोठी पंचायत के लोग लंबे समय से सुंदरनगर-झोर-ब्रालनु गलू तक संचालित एचआरटीसी बस सेवा को गुरुकोठा तक बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि रूट विस्तार होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मांग पूरी होने पर दोनों पंचायतों में खुशी का माहौल है।

बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर लुहाखर पंचायत के ब्रालनु गलू में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। इसके बाद गुरुकोठा पहुंचने पर कोठी पंचायत की जनता ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। महिला मंडलों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे प्रभावित होकर प्रकाश चौधरी ने महिला मंडल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बस सेवा के विस्तार पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे पूरा कर ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता रही है।

इस दौरान उन्होंने बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विधायक की कुछ सार्वजनिक टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को मर्यादित भाषा और जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, बीडीसी सदस्य सपना कुमारी, पंचायत प्रधान कमलकांत, उपप्रधान टेकचंद ठाकुर, महिला मंडल प्रधान जमना देवी, एचआरटीसी सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी नरेश कुमार, इंस्पेक्टर चमन लाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी एवं दोनों पंचायतों के महिला मंडलों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर